आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में मुहम्मदपुर रोड स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर पर फर्जी डिग्री से इलाज करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने शनिवार को सीएमओ को पत्र देकर अस्पताल और डॉक्टर की डिग्री की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। निजामाबाद क्षेत्र के फरिहा निवासी भाजपा नेता जिलेदार यादव उर्फ जेडी यादव ने सीएमओं पत्र देकर आरोप लगाया कि डॉक्टर ने ग्राम समाज की भूमि पर तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया है। उसकी एमबीबीएस की डिग्री संदिग्ध है। उनका अस्पताल पहले दूसरे नाम पर था, अब अस्पताल का नाम बदल दिया गया है। यहां पर जच्चा-बच्चा के उपचार के साथ ही विभिन्न गंभीर बीमारियों, असाध्य रोगों के उपचार का दवा किया जाता है। शिकायतकर्ता ने अस्पताल के पंजीकरण, डॉक्टर की डिग्री की जांच कर कार्रवाई की मांग की है...