आजमगढ़, जुलाई 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में कार्यरत एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर रुपये लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप साबित होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में एक अन्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस और नगर पालिका प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच में जुटे हैं। पालिका में पिछले दो वर्षों से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद आवेदकों को समय पर जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा था। सत्यापन के नाम पर लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। इसी दौरान नगर पालिका के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी द्वारा तीन हजार रुपये लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र ज...