आजमगढ़, अगस्त 5 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सकरामऊ गांव में मंगलवार सुबह विवाहिता का शव घर के पास टिनशेड में फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर सीओ लालगंज, नायब तहसीलदार मार्टीनगंज और बरदह थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जौनपुर जनपद के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचेवरा निवासी रामचेत विश्वकर्मा की 25 वर्षीय बेटी वर्षा की शादी चार साल पूर्व बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव निवासी जयहिंद विश्वकर्मा के साथ हुई थी। उसकी दो साल की एक बेटी है। पति रोजी-रोटी के सिलसिले में हरियाणा में रहता था। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या छह माह से घर पर है। मंगलवार सुबह वह सोकर उठा और घर के बाहर टिनशेड में गया। वहां वर्षा का शव पाइप स...