आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में शुक्रवार सुबह आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। रौनापार क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी कांति देवी के घर शुक्रवार सुबह ईसा मसीह की प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। आरोप है कि इस प्रार्थना सभा में 40 से 50 लोग मौजूद थे। इस दौरान रजादेपुर मठ के मठाधीश शिवसागर भारती को प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली। उन्होंने मामले की जानकारी रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही प्रार...