Azamgarh News: प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ के चुनाव के लिए डाले गए वोट
आजमगढ़, अगस्त 5 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ के चुनाव के दौरान अस्पताल परिसर में डॉक्टरों की गहमागहमी रही। दोपहर 12 बजे से मतदान शुरू हुआ। देर रात मतगणना शुरू हुई। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर नजर आई। कुल 216 मतदाता हैं। 92 प्रतिशत मतदान हुआ। देर रात तक चली मतगणना के बीच सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सांसें अटकी रहीं। चिकित्सकों के तीन पदों पर मतदान हुआ। अध्यक्ष के एक पद और जनरल उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए वोट डाले गए। महिला अस्पताल में मतदान प्रक्रिया करीब 12 बजे शुरू हुई, लेकिन उससे पहले ही दोनों मुख्य खेमों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॅ. धनंजय पांडेय और डॉ. आरएस मौर्य के समर्थक मतदाताओं का स्वागत करने के लिए मुख्य द्वार पर डट गए थे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.