आजमगढ़, अक्टूबर 11 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव में खेत की भूमि पर जबरन मड़ई डालकर किए गए अवैध कब्जे को तहसीलदार ने शनिवार को जेसीबी लगाकर हटवा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने मड़ई में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया।सीधा सुल्तानपुर गांव निवासी सरफराज पुत्र शब्बीर का गांव के समीप गाटा संख्या 446 में खेत है। उसका आरोप है कि पड़ोस के ही गुरुदीन पुत्र सुंदर ने दस दिन पूर्व उसके खेत में मड़ई डालकर कब्जा कर लिया है। गुमटी रखकर पान आदि बेच रहा है। पीड़ित सरफराज ने निजामाबाद थाना के साथ ही उपजिलाधिकारी आयान जैन को शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई थी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: टड़ियावां में जमीन पर जबरन कब्जा करने पर रिपोर्ट शनिवार को तहसीलद...