आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: शाहगढ़ (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी छात्रा की शुक्रवार की रात जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों ने उसके स्कूल के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। छात्रा का मौत से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें वह प्रधानाचार्य पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सुनाई दे रही है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी 14 वर्षीय राशि गोंड़ पुत्री आशीष गोंड़ कक्षा नौ की छात्रा थी। वह मां जगेशरा देवी इंटर कालेज शाहगढ़ में पढ़ाई करती थी। शुक्रवार को विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। राशि उसमें शामिल होने गई थी। विद्यालय से घर ल...