आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने, मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने राज्यपाल को संबांधित सात सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। छात्रों के जुलूस निकालने के दौरान सपा कार्यालय के पास पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। दर्जनों छात्र नेता दोपहर में सपा कार्यालय के पास नारेबाजी करते हुए पहुंचे। छात्र नेताओं के हाथों में तख्तियां थीं। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई और छात्रों को प्रदर्शन करने से रोकने लगी। इस दौरान पुलिस और छात्र नेताओं में झड़प हो गई। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए विद्यार्थी अपनी समस्याओं और हितों से जुड़े मु...