आजमगढ़, अक्टूबर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर के पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ले में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए गया अधेड़ शुक्रवार की शाम से लापता था। सोमवार की शाम अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में उसका शव मिला। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शहर के अनंतपुरा कटरा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय नीरज सिंह शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। देर रात तक घर नहीं पहुचंने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। परिजानों ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। पहचान के लिए सोशल मीडिया पर सूचना डाली थी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान लापता अधेड़ का अंबेडकर नगर में मिला शव सोमवार की शाम अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थान...