आजमगढ़, अगस्त 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने रविवार को मुज्जफरपुर गांव के चंद्रमा ऋषि धाम पर सावन के अवसर पर बरगद का पौधा लगाया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि पौधा रोपण के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से पेंशन बहाली की मांग की गई। गुलाब चौरसिया ने कहा कि कर्मचारियों का जीवन का आधार है पुरानी पेंशन। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है। पेंशन हमारे बुढ़ापे का सहारा है। देश के सभी कर्मचारी अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सफाई कर्मी रमेश ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे जीवन का आधार है, इसे सरकार को लागू करना चाहिए। अभय चौहान ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं होगी, तब तक हम पौधारोपण के माध्यम से मांग करते रहें...