आजमगढ़, जुलाई 12 -- Azamgarh News: शाहगढ़,(आजमगढ़)। पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सठियांव ब्लाक के ओझौली गांव में रविवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरबिंद सिंह ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी केके तिवारी ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने की अपील की। उन्होने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा,जल और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: एक पेड़ मां के नाम का लगाने और बचाने का लिया संकल्प इसी ...