आजमगढ़, जुलाई 30 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट में बुधवार की सुबह बावर्ची का शव पोखरी में उतराया मिला। इसकी जानकारी होने पर पर सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। लाटघाट निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र गोंड शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में खाना बनाने का काम करता था। मंगलवार की रात वह घर में सो रहा था। परिजनों ने बताया कि भोर में तीन बजे वह घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह ग्रामीण पोखरी की ओर गए तो उसका शव उतराया हुआ था। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: बावर्ची का पोखरी में उतराया मिला शव इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वह तीन भाइयों में छोटा था। ग्रामीणों ने शव को पोखरी से बाहर निकला। परिजनो के आग्रह पर पुलिस ने ...