आजमगढ़, सितम्बर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के संबंध में छात्राओं को संवेदनशील बनाने के लिए शुक्रवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि पॉक्सो अधिनियम, 2012 का उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करना और ऐसे मामलों में प्रभावी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करना है। इस दौरान लैंगिक हमला, यौन उत्पीड़न, बच्चों को अश्लील गतिविधियों में शामिल करना, अपराध की सूचना देने की जिम्मेदारी और पीड़ित बच्चे की पहचान की गोपनीयता जैसे महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी। यह भी पढ़ें- पॉक्सो के प्रति छात्राओं को किया जागरूक, ...