आजमगढ़, जुलाई 17 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सौदपुर डगरा के पास गुरुवार अपराह्न पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के विशेखा गांव निवासी 79 वर्षीय भारत पुत्र विशू गुरुवार को किसी कार्य से घर से निकले थे। अपराह्न करीब तीन बजे गांव के पास कुंवर नदी के समीप सौदपुर डगरा के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इस दौरान शाहगंज से बलिया जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध की मौत फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे ...