आजमगढ़, जुलाई 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। बूढ़नपुर तहसील में सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 140 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें आईजीआरएस, राजस्व और विकास कार्यों से संबंधित रहीं। जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा नियमानुसार पैमाइश कर खूंटा गाड़कर कब्जा दिलाया जाए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मात...