आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित सिने तारीका शबाना आजमी शनिवार को अपने पैतृक गांव मेजवां पहुंची। पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने बारिश में भीगते हुए शबाना आजमी को फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। फतेह मंजिल में महिलाओं ने उनकी आरती उतारी। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। शाबाना आजमी, नम्रता गोयल एवं विकास यादव बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होकर शनिवार की दोपहर में फतेह मंजिल पहुंची। ग्रामीण सुबह से ही गांव की बेटी शबाना आजमी की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके मेजवां पहुचने पर ग्रामीणों ने बारिश में भीगते हुए भव्य स्वागत किया। कैफी आजमी चिकनकनरी की इंचार्ज संयोगिता और उनकी सहयोगी महिलाओं ने शबाना आजमी की आरती उतारी। इस दौरान शबाना ने सभी की हाल चाल पूछा। शबाना ने फतेह...