आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में गुरुवार की शाम को पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटके युवक के शव की शिनाख्त दूसरे दिन परिजनों ने की। वह एक सप्ताह से घर से लापता था, परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। प् मृत युवक के शव की पहचान 28 वर्षीय अंकित यादव पुत्र स्व. इद्रभान यादव के रूप में हुई। वह अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के घिनहापुर उर्फ घिनहा पोखरा गांव का निवासी था। अंकित के फुफेरा भाई दयानंद यादव ग्राम भीखपुर निवासी ने बताया कि अंकित 15 वर्ष से मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। वह अक्सर परिजनों को कुछ बताए बगैर घर से चला जाता था। वर्ष 2024 में भी घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने क...