Azamgarh News: पेंशन मामलों के निस्तारण के लिए 21 सितंबर को लगेगी अदालत
आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़। अपन निदेशक कोषागार एवं पेंशन आजमगढ़ मंडल जगनारायण झा ने बताया कि पेंशन प्रकरणों को निस्तारित किए जाने के उद्देश्य से 21 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया है। संबंधित पेंशनर अपने जनपद के कोषागार से प्रार्थना-पत्र का प्रारूप प्राप्त कर उसे तीन प्रतियों में भरकर संबंधित कोषागार में 14 सितंबर तक अवश्य जमा कर दें। इसके बाद प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। न्यायालयों में विचाराधीन अथवा न्यायालय अथवा शासन द्वारा निर्णीत प्रकरण पेंशन अदालत में सम्मिलित नहीं होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.