Azamgarh News: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिसकर्मी की बचाई जान
आजमगढ़, जुलाई 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। लालगंज के निर्वतमान भाजपा जिलाध्यक्ष ने सिधारी थाना क्षेत्र के हरबंशपुर के समीप गुरुवार की रात में दुर्घटना में घायल सिपाही को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव गुरुवार की रात अपने सहयोगियों के साथ कहीं से भ्रमण कर घर लौट रहे थे। शहर के हरबंशपुर मोहल्ला स्थित पहलवान मूर्ति के पीछे एक युवक को गंभीर हालत में पड़ा देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई। पूछने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल होकर सड़क पर पड़ा है। युवक की हालत गंभीर देख उन्होंने तत्काल एक अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क किया। इसके बाद अपने ड्राइवर चंदन वर्मा और गनर की मदद से घायल को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तत्काल युवक का इलाज शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.