आजमगढ़, अगस्त 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में सोमवार को पूरी रात झमाझम बारिश हुई। जिससे गर्मी और उमस से परेशान रहे लोगों को राहत मिली। वहीं बारिश होने से मोहल्ले और गांवों के निचले हिस्से में जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई। सोमवार की सुबह से आसमान पर बादल मडरा रहे थे, वहीं दोपहर को शहर समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज मुसलाधार बारिश हुई। वहीं रात दस बजे के बाद से शुरू हुई बारिश पूरी रात तक झमाझम हुई। जबकि मंगलवार की सुबह दस- बजे तक रूक-रूक कर कभी बूंदाबादी तो कभी हल्की बारिश होने से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: धूप-छांव के बीच दिनभर होती रही बारिश, जलजमाव से बढ़ी परेशानी खेतों में पानी जमा देख अन्नदाताओं के चेहरे खिल गए और वे खेती के कार्य में...