आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला गांव के पास गुरुवार की भोर में हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। मुकदमा में सुलह को दबाव बाने के लिए उसने जानलेवा हमला किया था। पुलिस उसे तलाश रही थी। इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मुकदमे में सुलह को दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने राम प्रसाद और उसके भाई प्रशांत यादव निवासी पारनकुंडा पर सोमवार को क्षेत्र के चोको बाजार में जानलेवा हमला कर दिया था। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ में गोल लगने से एक घायल पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक जाफर खां के साथ गुरुवार की भोर में अम्...