Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल
आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर नहर पुलिया के समीप सोमवार की भोर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे अपने अभिरक्षा में पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, ठगी के आभूषण 1350 रुपये, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया। पकड़ा गया बदमाश सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण की ठगी करता था। उसके खिलाफ आजमगढ़ व गाजीपुर के विभिन्न थानों में पूर्व में कुल नौ अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार किया गया बदमाश साहब राम पुत्र स्व. मुसाफिर ग्राम बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर थाना मेहनाजपुर का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.