आजमगढ़, नवम्बर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़। रौनापार थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के 24997 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं। पहाड़पुर गांव निवासी प्रेमचंद्र के खाते से मार्च माह में बिना जानकारी के 25000 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 24997 रुपये होल्ड कराए थे। थाने की साइबर सेल ने होल्ड किए गए रुपये को पीड़ित के बैंक खाता में वापस कराए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...