आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक्रवार की रात प्रतिबंधित पशु काटकर मांस बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापेमारी की। मौके से तीन प्लास्टिक की बोरियों में करीब एक क्विंटल मांस बरामद हुआ। इसके साथ ही चापड़, लकड़ी का ठीहा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, प्लास्टिक की थैलियां और अन्य सामान भी मिला। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की फरिहा गांव निवासी जाहिद के मकान में गोवंश काटकर मांस बेचा जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ लोग घर की छत के रास्ते रात में फारा हो गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...