आजमगढ़, नवम्बर 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को पेंचक सिलाट प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरुषों में डीएवी एवं महिला में रग्घूपुर पीजी कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पीसी यादव ने की। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें शामिल हुईं। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, डीएवी पीजी कॉलेज, रग्घूपुर पीजी कॉलेज, आजमपुर पीजी कॉलेज, गोनापुर पीजी कॉलेज, राजदेव कृषक पीजी कॉलेज, मां शारदा पीजी कॉलेज खुर्रामपुर, अग्रसेन महिला महाविद्यालय आजमगढ़ की टीम ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता करें। यह भी पढ़ें- Bijnor News: प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने जीत...