आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़। सिधारी निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी रंशिज को लेकर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। रामलीला मैदान सिधारी निवासी शाहेबे आलम के बेटे की सितंबर 2025 में हत्या हुई थी। इस मामले में आरोपी जेल में बंद हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसी घटना को लेकर मोहल्ला के कुछ लोग रंजिश रखते हैं। शाहेबे आलम का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। शनिवार की शाम को अपनी दुकान से चाय पीने जा रहे थे। आरोपी ने घर के पास चाकू से हमला कर दिया। वह किसी तरह से बच गये। शहेबे की तहरीर पर पुलिस ने संदीप निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...