आजमगढ़, अगस्त 5 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठूठिया गांव में मंगलवार की देर रात एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव निवासी संगती कश्यप (75 वर्ष) का रात करीब 12 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही उनके पुत्र सुभाष कश्यप को भी हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने सुभाष कश्यप को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक संगती कश्यप के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बिदुलिया गांव में पसरा मातम यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिजनौर : बेटे को हार्ट अटैक, मां की सदमे में मौत, एक घर से उठीं दो अर्थियां, कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...