आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले के पशु आश्रय स्थलों को विकसित होने से गोवंशों के संरक्षण के लिए फायदा मिलेगा। वहीं बेसहारा गोवंश अब इधर-उधर नहीं भटकेंगे।जिले में कुल 90 गौशालाएं हैं। जिनमें दस नगरीय क्षेत्र में तो 80 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित है। इन गौशालाओ में 10 कान्हा गौशाला में एक नगर पालिका क्षेत्र के मुज्जफरपुर में तो नौ अन्य नगर निकायों में स्थित है। चार वृहद गौ संरक्षण केंद्र, 75 अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल, एक जिला पंचायत क्षेत्र में गोशाला है। प्रदेश सरकार की ओर से पशु आश्रय स्थल के लिए बजट दोगुनी करने दिये जाने पर जिले के प्रस्तावित चार नये बृहद गौशालाफूलपुर के असही, जहानागंज क्षेत्र के रामपुर, मिर्जापुर विकास खंड क्षेत्र के चड़हा व तरवां के मुड़हरी में गौशाला बनकर तैयार हो जाएगा। नये गौशाला बनने से गोवं...