आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में मंगलवार की रात पत्नी और बच्चों के साथ बेड पर सो रहे प्राइवेट लाइनमैन की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी 24 वर्षीय रामानंद सरोज प्राइवेट लाइनमैन था। मंगलवार की रात वह पत्नी और दो बेटियों के साथ सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे उसके पैर में सर्प ने डस लिया। दर्द होने पर जानकारी हुई। इसके बाद उसे लेकर परिजन लालगंज अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। परिजन रामानंद को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से पत्नी करिश्मा सहित ...