आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना पुलिस ने दो बच्चों संग महिला के ट्रेन से कटकर जान देने के मामले में वांछित पति को शनिवार की सुबह मदारपुर गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी खुशबू यादव ने 28 अक्तूबर को अपने दो मासूम बच्चों के साथ रानी की सराय हाल्ट के समीप ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता भीमा यादव निवासी भवतर चक थाना तहबरपुर ने अपने दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री खुशबू की शादी 10 मई 2022 को तहबरपुर क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी विपिन यादव से हुई थी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: दो बच्चों सहित महिला के आत्महत्या की घटना में रिपोर्ट दर्ज खुशबू दो बच्चों की मां थी। पिता का आरोप था कि शादी...