आजमगढ़, अगस्त 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जाफरपुर में मंगलवार को एससीईआरटी लखनऊ के निर्देशन में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पठन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर पठन कौशल और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता बेसिक और माध्यमिक दो स्तरों पर हुई। कक्षा छह से आठ के बेसिक स्तर में डीएवी इंटर कॉलेज के कक्षा आठ के छात्र भास्कर मौर्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। कंपोजिट स्कूल गोविंदपुर तहबरपुर की माया पाल द्वितीय और पीएम श्री टीकापुर तहबरपुर की खुशी जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं। माध्यमिक स्तर पर श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की आंचल मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निस्वा इंटर कॉलेज की माही मेरा...