Azamgarh News: पंडाल से लेकर घरों तक पूरे दिन गूंजते रहे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
आजमगढ़, सितम्बर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को घरों से लेकर पूजा पंडाल तक विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान पूरे दिन गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना किये। गणेत्सोव को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। नगर के आसिफगंज स्थित दामोदर कटरा में पंडाल में महाराष्ट्र से मंगाई गई लाल बाग के राजा गणेश जी की बड़ी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। यहां रणधीर पाटिल मुख्य यजमान बने, तो पंडित चंदन दूबे शास्त्री ने प्रतिमा स्थापना के बाद प्राण प्रतिष्ठा कराई। पूजन के बाद घंट-घड़ियाल के साथ आरती की गई और उसके बाद शिव-पार्वती का दुलारा गणपति का जयकारा शुरू हो गया। पूजा के बाद वहां उपस्थिति सभी लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.