आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम सभा करौती में तैनात लेखपाल पंचायत भवन पर नहीं आ रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री, नाम संशोधन समेत अन्य कार्यों के लिए तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा है। करौती गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल गौरव सिंह नियमित रूप से पंचायत भवन पर नहीं आते हैं। जिससे आय, जाति, निवास, वरासत, भूमि संबंधी अभिलेखों के साथ ही अन्य राजस्व कार्यों के लिए ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि दस वर्ष से तैनात लेखपाल कभी-कभार ही गांव में आते हैं। जबकि अधिकांश समय वे एसडीएम आवास के पीछे बने लेखपाल भवन पर ही रहते हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से इस मामले की जांच कराकर लेखपाल की नियमित उपस्थिति पंचायत ...