आजमगढ़, अगस्त 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बूढ़ापुर कुतुबअली गांव में फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मायके में मौत हो गई। वह किचन में थी। फर्राटा पंखा हटाते समय करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बूढ़ापुर कुतुबअली गांव निवासी रामअचल यादव की पुत्री 35 वर्षीय संध्या की शादी मेंहनगर निवासी शशिभूषण यादव के साथ हुई थी। संध्या पांच बहनों में चौथे नंबर पर थी। उसका कोई भाई नहीं है। उसके पति कानपुर में रहते हैं। संध्या बच्चों के साथ मायके में रहती थी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के काटने से देवर्जी कला गांव की महिला की मौत शनिवार की सुबह वह किचन में खाना बना रही थी। इस दौरान वह फर्राटा पंखा हटाने लगी। पंखे में करंट उतर रहा था। उसकी चप...