आजमगढ़, जुलाई 19 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर के बेलइसा में बन रहे दूसरे रेल ओवरब्रिज के निर्माण में बाधा बन रहे मकानों को लोगों ने स्वयं मजदूर लगाकर तोड़वाना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सप्ताह भर का समय दिया गया है। आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर अत्यधिक आवागमन होने से बेलइसा ओवरब्रिज पर अक्सर जाम लगता है। ओवरब्रिज पर कोई वाहन खराब होने पर घंटों जाम से जूझना पड़ता है। समस्या से निजात दिलाने और लोगों का आवागमन सुलभ बनाने के लिए शासन की ओर से बगल में ही दूसरे आरओबी का निर्माण कराने के लिए 62 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत किए थे। शासन से धनराशि मिलने के बाद कार्यदायी संस्था राज्य सेतु निगम ने ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया। बेलइसा की तरफ रेलवे की खाली भूमि होने से निर्माण कार्य तेज गति से हुआ।

निर्म...