Azamgarh News: नेह के बंधन से मजबूत हुआ नाता
आजमगढ़, अगस्त 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। भाइयों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधी। वहीं भाइरों ने बहनों की सुरक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर भाई एवं बहनों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा की छाया न होने और पूरे दिन शुभ मुहूर्त होने के चलते लोगों में काफी उत्साह रहा। अलसुबह तैयार होकर बहनें भाइयों को राखी बांधने पहुंचने लगीं। कई जगहों पर बहनों ने भाइयों के लिए व्रत भी रखा था। सज-धज कर बहनों ने पूजा की थाल सजाई। इसके बाद भाइयों को तिलक लगाकर हाथ की कलाई में राखी बांधकर उनसे रक्षा का वचन लिया। साथ ही विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से उनका मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहन को सदैव रक्षा का वचन दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.