आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: दीदारगंज। प्रकाश हास्पिटल मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश में शुक्रवार को समाजसेवी स्व. ओमप्रकाश मिश्र की 16वीं पुण्यतिथि पर नेत्र परीक्षण शिविर और मुफ्त चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन कृष्णकांत मिश्र व वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार मिश्र मंजुल ने स्व. ओमप्रकाश मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। डा. गोल्डेन यादव, डा. कुलदीप सिंह, डा. जुबैर, डा. ऐमन ने लोगों की आंखों की जांच की। शांति सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। कुल 687 नेत्र रोगियों का सफल परीक्षण किया गया। इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. शशिकांत मिश्र, गिरीशदत्त मिश्र, शत्रुघ्न मिश्र, प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र कुमार मिश्र, प्रधान...