आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विरदईया खालसा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। प्राथमिक विद्यालय विरईया खालसा में रविवार को नुक्कड़ के माध्यम से युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे से शारीरिक,मानसिक,पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ.देवेंद्र कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान शशिकला, डॉ. शिखर श्रीवास्तव, डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला, डॉ. हरेंद्र सिंह प्रजापति एवं सूर्य प्रकाश अग्रहरि उपस्थित रहे। अंत में डॉ. देवेंद्र कुमार ने सभी आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...