आजमगढ़, जुलाई 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नीट पेपरलीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को हुए प्रदर्शन की गूंज मंगलवार को जिले में भी सुनाई दी। प्रदर्शन के समर्थन में कलक्ट्रेट पहुंचे छात्र-छात्राओं को पुलिस ने प्रदर्शन से पहले खदेड़ दिया। इस दौरान करीब दर्जन भर छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा गया। हालांकि बाद में चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया। संभावित प्रदर्शन को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया था। पूरे कलक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। एहतियातन फायर ब्रिगेड की टीम भी वाहन के साथ कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे. यह भी पढ़ें- CJP प्र...