Azamgarh News: नीट परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी
आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस मोहल्ले में नीट परीक्षा में असफल होने से क्षुब्ध छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घरवालों का कहना है कि नीट का परिणाम आने के बाद से वह काफी परेशान थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शहर के सिविल लाइंस कोइरी पोखरा निवासी 18 वर्षीय सृष्टि यादव मेडिकल की तैयारी कर रही थी। वह नीट-2026 की परीक्षा में शामिल हुई थी। गुरुवार को घोषित परिणाम में सफलता नहीं मिलने से वह काफी निराश थी। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर को परिवार के लोग अपने कार्यों में व्यस्त थे। इस बीच वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर बाद भी वह दिखाई नहीं दी। इस पर शाम करीब चार बजे घर के लोग उसके कमरे में गए। उसका शव पंखे से लटकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.