आजमगढ़, अक्टूबर 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था अनिवार्य है। यह बात जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और राजस्थान सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कही। वह 'वोट बचाओ, देश बचाओ' विषय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। निर्वाचन आयोग में नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया में बदलावों और निर्वाचन आयुक्तों को कानूनी संरक्षण प्रदान करने वाले कानून में संशोधन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इससे आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं। इसी क्रम में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर लोकतांत्रिक अधिकार...