Azamgarh News: नाली विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या
आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: पवई, आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी धीरेंद्र पांडेय का अपने पट्टीदारों से नाली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। परिजन का कहना है कि इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह धीरेंद्र के पुत्र 30 वर्षीय हरिओम पांडेय से पट्टीदारों से कहा सुनी होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने हरिओम का गला दबा दिया। मरणासन्न हालत में परिवार के लोग हरिओम को लेकर पवई सीएचसी पर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिओम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृत युवक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस फरार हमलावरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.