आजमगढ़, सितम्बर 1 -- Azamgarh News: रानी की सराय,हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के हाईवे पर पानी निकासी के लिए बना नाला लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। नाला चोक होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर एकत्रित गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध से लोगों को काफी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कस्बा के स्टेट हाईवे पर पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों के माध्यम से कराया गया था। नाला निर्माण के दौरान ही सवाल उठते रहे, परंतु विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। पटरियों पर कुछ हिस्सों में नाली चौड़ी है, तो कुछ हिस्से मे सिमट गई है। नाला आधा-अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया गया। रुदरी मोढ़ के पास नाले को नहीं जोड़ा गया। कुछ जगहों पर नाले का निर्माण आज तक नहीं हुआ। वहीं निजामाबाद मोढ़ पर भी आधा अधूरा ना...