Azamgarh News: नहाने गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत
आजमगढ़, अक्टूबर 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर ब्रह्मस्थान के पास गुरुवार की दोपहर पोखरे में नहाते समय डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद पोखरे से शव बरामद हुआ। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तुर्क पड़री गांव निवासी 21 वर्षीय करन पासवान गुरुवार को दर्शन-पूजन करने नरोत्तमपुर ब्रह्मस्थान गया था। वह पोखरे में नहाने लगा। इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पोखरे में उसकी तलाश शुरू की। घंटेभर बाद युवक का शव बरामद हुआ। वह माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.