आजमगढ़, अगस्त 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए लगातार छज्ञपेमारी की जा रही है। मंगलवार को टीम ने करीब साढ़े 62 हजार रुपये की ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाइयां नष्ट कराईं। इसके साथ ही 27 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित विभागीय विशेष प्रवर्तन दल सबसे पहले सरायमीर पहुंचा। यहां दुकानों से खोवा, पनीर, मिल्क केक का नमूना लिया गया। इसके साथ ही फरिहा स्थित प्रतिष्ठान से नमकीन, रस्क, गंभीरपुर स्थित प्रतिष्ठान से पनीर और खोवा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: खाद्य विभाग की छापेमारी से खलबली, 80 किग्रा ...