आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने युवाओं और स्कूली बच्चों में मानसिक तनाव, अवसाद और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। वह रविवार को सर्किट हाउस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा और एसीएमओ के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में उन्होंने एचपीवी टीकाकरण, टेली-मानस, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, निक्षय मित्र अभियान और टेली-कंसल्टेशन सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण होने पर उन्होंने संतोष ...