आजमगढ़, नवम्बर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़। अवैध नशीला पदार्थ रखने के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक कमलापति ने एक दोषी को एक वर्ष के सश्रम कारावास और सात हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, थानाध्यक्ष अहरौला फाजिल सिद्दीकी ने चेकिंग के दौरान छह अक्तूबर 2010 को आरोपी हनुमान निषाद निवासी शंभूपुर थाना अहरौला के कब्जे से 200 ग्राम डायजापाम की गोली बरामद की। अभियोजन पक्ष की तरफ से कुल सात गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया गया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी हनुमान निषाद को एक वर्ष के सश्रम कारावास व सात हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...