आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्र करीब देख खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी और जांच अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने बीस से अधिक दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने सिधारी इलाके के हाईडिल चौराहा स्थित प्रतिष्ठान से सिंघाडा का आटा, कुट्टू का आटा का नमूना लिया। इसी तरह, निजामाबाद तहसील स्थित एक प्रतिष्ठान से किशमिश का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। आसपास के दुकानदार धड़ाधड़ अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले। सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि त्योहार के सीजन में लगातार छापेमारी जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Noida News: खराब प्रतीत होने पर घी और साबूदाना जब्त छापेमार दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता अभियान भी चलाय...