Azamgarh News: नवरात्र कल से, चमकाए जा रहे देवी मंदिर
आजमगढ़, अक्टूबर 10 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नवरात्र का पर्व 11 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। पर्व को लेकर मंदिरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन के साथ सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं घरों पर पूजन अर्चन और अनुष्ठान की तैयारी को लेकर श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। नगर के मुख्य चौक समेत अन्य मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें जगह-जगह सज गई है। पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लग रही है। इसी के साथ ही नगर के मुख्य चौक पर स्थित दक्षिण मुखी मां के मंदिर की सफाई व्यवस्था और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। मंदिर के पूजारी शरद तिवारी ने कहाकि भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग की जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी। इसी प्रकार से नगर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.