Azamgarh News: नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा
आजमगढ़, अक्टूबर 22 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर लालगंज स्थित अस्पताल में नवजात की मौत होने पर बुधवार की शाम परिजनों ने हंगामा कर दिया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर रोहुआ जलालपुर गांव निवासी संजय की पत्नी अर्चना को तीन दिन पूर्व प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद डॉक्टर ने नवजात की हालत ठीक नहीं बताई। उसे लालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद भी उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। जौनपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.